Bihar Ration Card Online Ekyc 2026 : ऑनलाइन अब घर बैठे चुटकियों मे अपने फोन से करें अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी, इन आसान तरीका से? Sarkari Yojana / 20/02/2026 / By Ravindar Jadeja

अगर आप बिहार के राशन कार्ड धारक हैं और अभी तक अपने राशन कार्ड की eKYC नहीं कराए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही आसानी से राशन कार्ड की eKYC पूरी कर सकते हैं।

सरकार ने राशन वितरण में पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक अनाज पहुँचाने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया है। इसलिए समय पर eKYC करना जरूरी है, वरना राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है।

Bihar Ration Card Online Ekyc 2026 : Overviews 

लेख का नाम Bihar Ration Card Online Ekyc 2026
लेख का प्रकार Latest Update 
ऐप का नाम Aadhar Face RD App & Mera E KYC App
शुल्क ₹0/- 
ई केवाईसी करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026
ई केवाईसी करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  http://rconline.bihar.gov.in/ 

Important Information for Bihar Ration Card Online Ekyc 2026 

यदि आप राशन कार्ड की ई केवाईसी को करना चाहते है, तो आपको नीचे दी हुई सभी आवयश्क जानकारी को आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

आधार कार्ड

राशन कार्ड नंबर

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आदि।

Bihar Ration Card Online Ekyc Process 2026

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड की ई केवाईसी को करना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

    • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाना होगा।
    • प्ले स्टोर पर पहुंचने के बाद आपको Aadhar Face RD App को डाउनलोड कर लेना होगा।
    • डाउनलोड करने के बाद आपको पुनः प्ले स्टोर में जाकर Mera E KYC App को डाउनलोड कर लेना होगा।
    • डाउनलोड करने के बाद आपको Mera E KYC App को ओपन करना होगा।
    • अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
    • राज्य का चयन करने के बाद आपको अपने आधार नंबर को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करनें के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे कि आपको दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
    • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें कि आपको Face E KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें कि आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करने के बाद आपका कैमरा ओपन हो जाएगा जिसमें कि आपको अपने फेस की बायोमेट्रिक के माध्यम से Ekyc को कर लेना होगा।
    • अंत में आपको ekyc Registered का मैसेज देखने को मिलेगा।

      Important Link

      Download Aadhar Face RD App  Download Mera E KYC App
      Check Ekyc Status Official Website
      Sarkari Yojana Home Page

      दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Ration Card Online eKYC 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपको eKYC करने में मदद मिलेगी।

      अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, परिवार और जान-पहचान वालों के साथ जरूर साझा करें, ताकि वे भी समय पर अपने राशन कार्ड की eKYC कर सकें।

      साथ ही, यदि आपके मन में इस विषय से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।

मेरा नाम Ravindar Jadeja है और मैं mthjob.in का संस्थापक एवं संपादक हूँ। वर्ष 2022 से मैं युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों से जुड़ी सटीक, सत्यापित और समय पर जानकारी प्रदान कर रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि अभ्यर्थियों को एक विश्वसनीय मंच मिले जहाँ उन्हें स्पष्ट मार्गदर्शन, सही अपडेट और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो सके। मैं मानता हूँ कि सही समय पर सही जानकारी ही सफलता की कुंजी है।

Leave a Comment